पादहस्तासन - योग साधना - प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने अपनी डिजिटल छवि द्वारा सुन्‍दर वर्णन -->

पादहस्तासन - योग साधना - प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने अपनी डिजिटल छवि द्वारा सुन्‍दर वर्णन

9 जून 2019, रविवार, जून 09, 2019
21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाना है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने विदेश दौरा के व्यस्त कार्यक्रमों के बीच भी आज इसी परिप्रेक्ष्य में योग का एक प्रकार पादहस्तासन का विडियो शेयर किया है। जिसमें वे अपनी डिजिटल छवि के माध्यम से पादहस्तासन करने की विधि और उसके प्रभावकारी गुणों को लोगों को समझा रहे हैं।

पादहस्तासन के गुणकारी प्रभाव—
  • रीढ़ की हड्डी लचीली बनती है।
  • महिलाओं को मासिक धर्म में राहत दिलाता है।
  • हृदय रोग के खतरों से बचाता है।
  • पीठ और रीढ़ से सम्बंधित रोगों को दूर करने में सहायता करता है।
  • चक्कर आने और पेट के सूजन जैसे समस्याओं में भी लाभकारी है।





TerPopuler